Skip to main content

कम किमत मै मिल रही है ये electric car, जानिये फिचर्स

कम किमत मै मिल रही है ये electric car, जानिये फिचर्स


अगर आप इन दिनों इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ बेहतरीन विकल्पों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए. यह कारें दमदार बैटरी से लैस हैं.

Top Electric Cars: इन दिनों देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दुनियाभर की तमाम कार निर्माता कंपनियां अब इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर जोर दे रही हैं. आज आपको कुछ ऐसी ही इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आम आदमी के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं. यह इलेक्ट्रिक कारें जबरदस्त फीचर से लैस हैं. एक बार फुल चार्ज करने पर आप इनसे 200 किलोमीटर तक का सफर आसानी से कर सकते हैं.

Tata Tigor EV
टाटा की टिगोर कार इलेक्ट्रिक वैरिएंट में काफी पसंद की जाती है. यह बजट कैटेगरी में सबसे ज्यादा पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार है. इसमें 21.5 kWh की बैटरी दी गई है जो 12 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. एक बार फुल चार्ज करने पर आप इस कार को 215 किलोमीटर तक चला सकते हैं. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब 12.60 लाख रुपये है.


Mahindra E-Verito
महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक कार काफी ज़बरदस्त फीचर्स से लैस है. इस कार की टॉप स्पीड 86 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें 21.2 kWh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसे 12 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. एक बार फुल चार्ज करने पर आप महिंद्रा की इस कार को 140 किलोमीटर तक चला सकते हैं. महिंद्रा की इस कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब 13 लाख रुपये है.


Hyundai Kona Electric
हुंडई की यह इलेक्ट्रिक कार भारत में सबसे पहले लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शुमार है. इसमें 39.2 kWh की बेहद दमदार बैटरी दी गई है, जो अन्य कारों के मुकाबले काफी बड़ी है. यह कार करीब 7 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 450 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करा सकती है. इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स शोरूम कीमत करीब 24 लाख रुपये है.


MG ZS EV
एमजी की यह शानदार इलेक्ट्रिक कार पिछले साल भारत में लॉन्च की गई थी. इसमें हाईटेक 44.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो 16 से 18 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार करीब 420 किलोमीटर तक का सफर करा सकती है. शानदार डिजाइन वाली इस कार की एक्स शोरूम कीमत करीब 21 लाख रुपये है.

Comments

Popular posts from this blog

Flexiple Software Engineer Internship | Paid Internships

Off Campus | Internship Drive 2021 Flexiple is hiring for the position of software engineer intern, for more such off campus drives, internships, free udemy coupons be updated on our website All Company names, logos, and brands are the Intellectual Property of their respective owners. All company, product, and service names used in this website are for identification purposes only Eligibility College Students Job Title Flexiple Software Engineer Internship | Paid Internships Description Eligibility: College Students & Graduates Work Location Bangalore – India Employment Type  : FULL TIME  Roadmap to crack off campus drives? 1) Prepare aptitude and reasoning (This will come in the first round of your test) 2) Prepare your coding (I would recommend you to select either python or java) Why python? 1) It is comparatively easy and fast to code in python. During your coding rounds, there is a time constraint. Why java? 1) Java is a great language and widely used i...

“Top AI Tools for Students in India (2025) | Best Apps for Exams, Coding & Content”

  Preparing for Exams, Coding & Content Creation In today’s fast-paced academic world, students in India face a lot of pressure from cracking competitive exams like JEE, NEET, and UPSC , to completing endless assignments and mastering programming skills for future careers. Traditional study methods are still important, but they often consume more time than students can afford. This is where AI-powered tools in 2025 are stepping in to make learning smarter, faster, and more personalized. If you’ve ever felt overwhelmed while studying, coding, or preparing content for projects, this blog will guide you through the best AI tools for students in India in 2025 . These tools aren’t just shortcuts  they’re companions that help you study more effectively, manage your time better, and stay ahead of the curve. Why Students in India Are Turning to AI Tools The education landscape in India has always been competitive. With lakhs of students fighting for limi...